प्रयागराज 26 मार्च (आरएनएस )। हिमाचल प्रदेश राज्य सीनियर फुटबॉल लीग में भाग लेने हेतु नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की टीम का चयन ट्रायल्स आगामी 28 एवं 29 मार्च को किया जायेगा।
चयन ट्रायल्स में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी पंजीकरण अनिवार्य है। खिलाड़ी अपने पूरे किट के साथ सायकाल पांच बजे विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा प्रयागराज में रिपोर्ट करे। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष (9453231784) से संपर्क कर सकते है। चयनित खिलाड़ी अप्रैल में होने वाले हिमाचल प्रदेश राज्य सीनियर फुटबॉल लीग में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी का प्रतिनिधित्तव करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

