सपा सरकार आने पर लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर सम्राट अशोक की मूर्ति लगाने की घोषणा का हुआ स्वागत
प्रयागराज 26 मार्च (आरएनएस ) समाजवादी पार्टी द्वारा महान सम्राट सम्राट अशोक की जयंती जिला कार्यालय जार्ज टाउन मे मनाई गई। इस अवसर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन त्याग, मानवता, अहिंसा और धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक है। उन्होंने युद्ध की नीति छोड़कर शांति, करुणा और लोक कल्याण का मार्ग अपनाया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में सम्राट अशोक के विचारों को अपनाने की जरूरत है, ताकि समाज में बढ़ती असमानता, नफरत और अन्याय को खत्म किया जा सके।
यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने कहा कि सपा हमेशा से बहुजन समाज, वंचितों और पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है और सम्राट अशोक की विचारधारा भी इसी दिशा में मार्गदर्शन करती है।
प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को कई देशों मे प्रचारित एवं प्रसारित करने का कार्य किया। अहिंसा, दया, करुणा, आपसी प्रेम, सौहार्द की विचारधारा के प्रचार -प्रसार मे सम्राट अशोक ने अपने पूरे परिवार को समर्पित कर दिया जो इतिहास मे स्वर्णक्षरों मे दर्ज हो गया।
कार्यक्रम मे सपा प्रमुख अखिलेश यादव की उस घोषणा का भी स्वागत किया गया जिसमें आज़ उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि 2027 मे प्रदेश मे सपा की सरकार बनने पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की भव्य मूर्ति लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर लगाई जाएगी।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, पप्पू लाल निषाद, अमरनाथ मौर्य, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, महानगर महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट, लाल चंद्र कुशवाहा, राजेश सरोज, जगदीश यादव, रंग बहादुर पटेल, योगेश पाल, संगम लाल मौर्या, आर एन यादव, सुरेश कुमार यादव, तारिक सईद अज्जू, हरिश्चन्द्र यादव, देवीलाल, मो अजहर, मो तहजीब, संतोष यादव, रेहान अहमद आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

