अफवाह के बाद सैकड़ों लोग पंपों पर पहुंचे, डीएम ने इमरजेंसी बैठक बुलाई
प्रयागराज 26 मार्च (आरएनएस )। प्रयागराज में पेट्रोल को लेकर गुरुवार को भी अफवाह उड़ती रहीं। तेल खत्म होने वाला है, महंगा होने वाला है, इस अफवाह के बाद दोपहर में हजारों लोग एकाएक पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए। भारी भीड़ की वजह से अफरातफरली मच गई। वाहनों की लंबी कतार की वजह से अफवाहों को और बल मिला। सिविल लाइंस से लेकर पुरानरे शहर तक पेट्रोल भराने के लिए मारामारी की नौबत रही।
शहर में बुधवार को ही पेट्रोल- डीजल खत्म होने का हल्ला मचा और पेट्रोल पंप पर देर शाम अचानक लंबी लाइन लग गई। इस बीच कुछ पेट्रोल पंप बंद भी हो गए। लोगों को लगा कि यह ईरान-इस्राइल युद्ध कर असर है और हालात ज्यादा बिगड़ सकते हैं। देर रात तक लोग पेट्रोल-डीजल के लिए पंप के बाहर कतार में लगे रहे। गुरुवार को भी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी गई।
सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर स्थित पंप में पेट्रोल भराने पहुंचे शान मालवीय ने बताया कि वह बैरहना, रामबाग, अटाला, बलुआघाट होते हुए यहां पहुंचे हैं। हर जगह पेट्रोल पंप बंद मिले या वहां काफी लंबी लाइन लगी हुई थी। सुभाष चौराहे पर भी यही हाल है, लेकिन इस बार वह लाइन में लग गए हैं। बताया कि बाइक में पेट्रोल भराने के लिए एक घंटे से खड़े हैं।
हाईकोर्ट के सामने पेट्रोल पंप पर पहुंचे रवि कुमार ने बताया कि हर जगह पेट्रोल के लिए लंबी लाइन लगी है। ऑटो सेल्स के पास वाला पेट्रोल पंप बंद हो गया है, जबकि प्रयागराज-कानपुर मुख्य मार्ग पर होने के कारण वह 24 घंटे खुला रहता था। वहां तैनात कर्मचारी अनुराग सिंह ने बताया कि शाम को पेट्रोल खत्म हो जाने के का कारण पंप बंद हो गया। देर रात टैंकर आ जाएगा और सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
बाक्स
डीएम ने बैठक बुलाई, लोगों से अपील की
प्रयागराज। अफवाहों पर विराम लगाने के लिए डीएम मनीष वर्मा ने इमरजेंसी बैठक बुलाई। सभी तेल कंपनियों के अधिकारियों और डीलर्स के साथ डीएम ने कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में बैठक कर हालात जाने।
डीएम ने कहा कि पेट्रोल डीजल की जिले में कोई कमी नहीं है। लोगों को पैनिक नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपील किया कि लोग अफवाहों में न आएं। डीएम ने कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

