चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 26 मार्च (आरएनएस )। एसके साहू क्रिकेट क्लब ने चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में मजीदिया इस्लामिया कॉलेज को 45 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। इस जीत में ऋषि खरे ने ( 10 रन व 4 – 0 – 28 – 3 ) बहुमुखी प्रदर्शन किया।
गुरुवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसके साहू क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 173 रन ( आशुतोष प्रताप 45, वंश गुप्ता 23 रन, आरुष पाल 3/29, मो. युसूफ 3/30, यश राज 1/23, हमजा अली 1/24 ) पर बनाए। जवाब में एमआईसी की टीम ने मो. बेलाल, गुलाम कादिर व मो. नूह 17 – 17 रन, अब्दुल रहमान 16 रन, ऋषि खरे 3/28, अयांश सोनकर 2/00, सिद्धार्थ अग्रवाल 2/19, निपुन श्रीवास्तव 2/27, वंश गुप्ता 1/17 ) ही बना सकी। मैच में अजय कुमार व अरुण कुमार ने अंपायरिंग और आशीष भारतीय ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

