कोरबा, 26 मार्च (आरएनएस)। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मारपीट की शिकायत की है। पीडि़त राजेश मतवानी ने आरोप लगाया है कि 4-5 पुलिसकर्मियों ने उसे थाने में घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता की 2022 में हुई सड़क दुर्घटना के मामले में जानकारी लेने थाने पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस लंबे समय से उन्हें गुमराह कर रही थी। पीडि़त के चाचा ने एसपी को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और एक टीम गठित की गई है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

