बालोद,25 मार्च (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत संभाग छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बालोद के अधीनस्थ वितरण केन्द्रों में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2028Ó के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यपालन अभियंता संभाग छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बालोद ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य बकायेदार उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में राहत प्रदान करना और उन्हें योजना का लाभ दिलाना है। इस योजना के संबंध में उपभोक्ताओं को जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ मोर बिजली एप के द्वारा स्वयं अथवा निकटतम वितरण केन्द्र कार्यालय में जाकर पंजीयन करवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इस योजना के संबंध में कार्यपालन अभियंता श्री एस. के. बंड के द्वारा सहायक अभियंताओं एवं मीटर रीडरों के साथ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। बैठक में योजना का लाभ अंतिम छोर के उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई और अधिक से अधिक लोगों को इस छूट का लाभ दिलाने के लिए रणनीति तैयार की गई। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न ग्रामों में विभागीय अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभाले हुए है। इन शिविरों के माध्यम से अन्तिक कुल 553 उपभोक्ताओं ने बिजली बिलों में राहत पाने के लिए अपना पंजीयन करवा कर इस योजना का लाभ प्राप्त किया है।
०००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

