चम्पावत,26 मार्च (आरएनएस)। चम्पावत में यूपीएससी में 69 वीं रैंक लाने वाले अनुज पंत को डीएम मनीष कुमार ने अपने आवास में सम्मानित किया। कहा कि अनुज पंत की सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। डीएम ने अनुज पंत के माता मीना पंत और पिता दिनेश पंत को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इधर विधायक खुशाल अधिकारी ने छुलापैं में अनुज व उनके माता पिता को सम्मानित किया। यहां ब्लॉक प्रमुख शंकर अधिकारी, भगीरथ भट्ट, शैलेंद्र राय, अमर सिंह कोटियाल, अशोक माहरा, भुवन चौबे, कविराज मौनी, संजय जोशी, खुशाल मेहता, प्रकाश साह, रघुवर मुरारी, अशोक फर्त्याल, बल्लू माहरा आदि मौजूद रहे।
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

