काशीपुर,26 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने मोबाइल टावर से कॉपर तार चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे चोरी हुई तार भी बरामद की है। बीते 22 मार्च को खेड़ा रोड स्थित जिओ टावर से कॉपर की तार को चोरों ने काटकर चोरी कर लिया था। इंजी. योगेश कुमार धोनी ने केस दर्ज कराया था। बुधवार को सूतमिल चौकी प्रभारी इंद्र सिंह ढेला ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी आसिफ पुत्र अफसर अली निवासी मोहल्ला जुलाहान जसपुर को गिरफ्तार कर उससे टावर से चोरी कॉपर की तार बरामद की।
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

