बागेश्वर,26 मार्च (आरएनएस)। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी का पुरस्कार सोनम भौर्याल और पूजा धपोला को प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला ने शिविरार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें जीवन मूल्यों को समझकर आगे बढऩे की प्रेरणा दी। स्वयंसेवी शिवानी भंडारी ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत आख्या प्रस्तुत करते हुए इस दौरान किए गए सामाजिक कार्यों और गतिविधियों की जानकारी दी।
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

