देहरादून,26 मार्च (आरएनएस)। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के बैनर तले पीआरडी की मातृ शक्ति और पीआरडी जवान एकता विहार में गुरुवार को नवें दिन भी धरने पर डटे रहे। धरने पर बैठे पीआरडी जवानों ने माता का भंडारा किया। कीर्तन भजन हुए और सभी पीआरडी जवानों ने माता का भोग लगाया। साथ ही आगे की रणनीति के तहत सचिवालय कूच को लेकर विचार किया। प्रदेश संयोजक प्रमोद मंद्रवाल ने बताया कि सरकार जल्द से जल्द पीआरडी जवानों की मांगों को पूरा करें। ऐसी स्थिति ना आए कि प्रदेश के पूरे जवान उग्र आंदोलन करने को मजबूर हों। उन्होंने कहा कि सरकार पीआरडी जवानों के धैर्य की परीक्षा न ले। सरकार को सोचना चाहिए कि जवानों की जायज मांगों पर जल्द से जल्द सरकार शासनादेश जारी होना चाहिए। मौके पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सत्येंद्र नौगाई, जिला अध्यक्ष नवीन बिष्ट, कोषाध्यक्ष सुधीर तोमर, सुशील कुमार, आशीष नौटियाल, उज्ज्वला रावत, शारदा रावत, रेखा, निशा असवाल, लखपत सिंह, नीरज कुमार, रमेश कुमार, पवन बहुगुणा मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

