रायपुर, 03 मई (आरएनएस)। विष्णुदेव साय ने राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान सुशासन तिहार के अंतर्गत आज अपने प्रदेशव्यापी दौरे का शुभारंभ किया। इस क्रम में वे रायपुर स्थित पुलिस लाइन हेलीपेड से विभिन्न जिलों के लिए रवाना हुए।
सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री सीधे आम नागरिकों से संवाद स्थापित करेंगे और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के जमीनी क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का फीडबैक लेंगे। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
उल्लेखनीय है कि यह अभियान 1 मई से प्रारंभ होकर 10 जून तक प्रदेशभर में संचालित किया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे में उनके प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी उनके साथ रवाना हुए हैं, जो कार्यक्रम के समन्वय एवं क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सरकार की इस पहल को आम जनता से सीधा जुड़ाव स्थापित करने और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
0

