आगामी फिल्म वाल्मीकि रामायण के निर्माताओं ने रामनवमी के अवसर पर इसका फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। पोस्टर पर भगवान राम के चरण दिखाए गए हैं। यह तस्वीर आस्था, करुणा और पवित्र यात्रा शुरू करने से पहले आशीर्वाद लेने के काम को दिखाती है। यह फिल्म इस साल अक्तूबर में रिलीज होगी।
फिल्म वाल्मीकि रामायण के निर्देशन की कमान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता भावना तलवार ने संभाली है। आज साझा किए गए पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, जब तक पहाड़ खड़े रहेंगे और नदियां बहती रहेंगी, रामायण जिंदा रहेगी। बता दें कि यह फिल्म 02 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी।
इस फिल्म में इंडस्ट्री की एक मजबूत टीम एक साथ काम कर रही है। फिल्म बाहुबली में माहिष्मती की दुनिया की रचना करने वाले प्रोडक्शन डिजाइनर साबु सिरिल भी फिल्म का हिस्सा हैं। साबुल सिरिल के साथ-साथ, सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान और साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। लेखक आनंद नीलकंठन और चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी इस फिल्म पर काम किया है, ताकि इसकी कहानी जमीनी और वास्तविक लगे।
फिल्म के पहले लुक पोस्टर से पता चलता है कि यह रामायण को आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर देते हुए पेश करेगी। मेकर्स की कोशिश सरल, सहज और सार्थक तरीके से दर्शकों से जुडऩे की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

