निर्देशक अभिषेक नामा की फिल्म नागबंधम का हाल ही में टीजर जारी किया गया था। जिसे सुपरस्टार महेश बाबू ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रिलीज किया था। आज फिल्म की रिलीड डेट की घोषणा कर दी गई है।
नागबंधम के निर्माताओं ने आज फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक पैन इंडिया फिल्म है। इस फिल्म को अभिषेक नामा ने लिखा और निर्देशित किया है।
नागबंधम एक तेलुगु पौराणिक ड्रामा फिल्म है। इसका लेखन और निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है। फिल्म में विराट कर्ण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। नागबंधम के टीजर में विराट को महादेव के रूप में दिखाया गया है। विराट के अलावा इस फिल्म में नाभा नतेश, ऐश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू और बाकी कलाकारों ने अभिनय किया है। इस फिल्म का निर्माण एनआईके स्टूडियो और अभिषेक पिक्चर्स के तहत किशोर अन्नपुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने किया है।
नागबंधम के टीजर में कोई खास डायलॉग नहीं दिखाया गया। यह हिमालय की गहराई में दबे अनंत पद्मनाभस्वामी के एक अनमोल खजाने की ओर इशारा करता है। समय आने पर जब खतरा बढ़ता है, तो इसे सुरक्षित रखने और संतुलन बनाए रखने के लिए एक रक्षक आता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

