सिरसा 27 मार्च (आरएनएस)। डबवाली रोड स्थित श्रीमत सिटी सेंटर में रामनवमी पर विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें श्रीमत टैक्सवर्थ प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक माधव जैन यजमान बने, जबकि प्रकांड विद्वान पंडित पवन वशिष्ट ने पूजा-अर्चना करवाई। इस मौके पर संस्थान के प्रमोटर संजीव जैन एडवोकेट, सतीश गर्ग, धीरज मेहता सहित जैन परिवार के सदस्यगण व सिटी सेंटर के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। सिटी सेंटर में नवरात्रे के उपलक्ष्य में पिछले नौ दिनों से पूजा-अर्चना की गई। नवमी पर आज नवरात्रे का उद्यापन किया गया। इस मौके पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें देवताओं का आह्वान किया गया। ईश्वर से विश्व शांति और विश्व कल्याण की कामना को लेकर आहूति डाली गई। इसके उपरांत सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व पंडित पवन वशिष्ट ने रामनवमी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम का आज ही के दिन अवतार हुआ था। उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म का प्रतीक है। यहां वर्णनीय है कि डबवाली रोड पर करीब सवा सात एकड़ में श्रीमत टेक्सवर्थ की ओर से रेलवे लैंड में श्रीमत सिटी सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इस बहुमंजिला कमर्शियल-कम-रेजिडेंसियल मार्केट में 123 छोटी-बड़ी दुकानें बनाई जा रही है, जिसमें मल्टी नैशनल कंपनियों की ओर से अपने आऊटलेट बनाने में विशेष रूचि दर्शाई गई है। इसके साथ ही विभिन्न चिकित्सकों की ओर से यहां अस्पताल बनाना प्रस्तावित है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

