सिरसा 27 मार्च (आरएनएस)। रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में श्री श्याम परिवार द्वारा रामनवमी के मौके पर हवन यज्ञ व कंजक पूजन धूमधाम से साथ मनाया गया। पुजारी उमेश गर्ग, विजेंद्र व रामशरण गौतम ने मंदिर के ट्रस्टियों के साथ मिलकर पूजा करवाई। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन यज्ञ किया गया, जिसमें ट्रस्टियों के साथ-साथ उपस्थित लोगों ने भी आहूति डालकर पुण्य कमाया। मंदिर के प्रवक्ता दीपेश गोयल ने बताया कि 19 मार्च से 26 अप्रैल तक मंदिर प्रांगण में नवरात्रा महोत्सव मनाया गया। 27 मार्च को रामनवमी पर्व के मौके पर मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डा. श्याम सुंदर गुप्ता ने अपनी मधुर वाणी से भगवान श्री राम की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान राम हम सभी के आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने अपने परिजनों के आदर्शों का पालन करते हुए राज पाट को छोड़कर बनवास को अपनाया। ठीक उसी प्रकार वर्तमान की पीढ़ी को भी उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। अभिभावक अपने बच्चों को समय दें, उनकी भावनाओं को जानने का प्रयास करें। ये प्रयास करें कि आपका बच्चा किस प्रकार की संगत में रह रहा है, वो कोई नशा तो नहीं कर रहा। इन सब बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को सनातन धर्म के बारे में जरूर बताएं, ताकि युवा धर्म कर्म से जुड़े रहें और अपनी संस्कृति को कभी न भूलें। इसी से ही रामराज्य के स्थापना की नींव रखी जा सकती है। दोपहर 12 बजे राम जी का जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद आरती की गई और भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं नवरात्रों के मौके पर मंदिर में 51 कन्याओं का कंजक पूजन कर उन्हें भोज करवाया गया। इस मौके पर संजीव गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, राजेंद्र रातुसरिया, विजय तनेजा, सुमित नुहियांवाली, सन्नी चावला, दिवांश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अंकुर गुप्ता, सरोज अग्रवाल, सरोज बाला, किरण, मोनिका रातुसरिया, सरोज बाला, पारूल तनेजा, ममता तंवर सहित श्याम भक्त उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

