औरंगाबाद ,27 मार्च,(आरएनएस)। औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज घटना हुई। इटवा पंचायत के खुटहन गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि चाचा ने ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय घर को अंदर से बंद कर दिया गया था।
इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और मातम पसरा है। ग्रामीण स्तब्ध हैं और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
आरोपित अमंत पाल (18) ने अपनी दो भतीजा और एक भतीजी की हत्या कर दी। मृतकों में आयुष (7), अनुष्का (5) और अनीष (10) शामिल हैं।
तीनों बच्चों का गला धारदार हथियार से रेता गया। बताया जा रहा है कि घटना बेहद बेरहमी से अंजाम दी गई।
तीनों के शव एक ही कमरे में एक साथ पड़े मिले। गले पर गहरे जख्म और चारों ओर खून फैला था।
घटना को अंजाम देने के बाद अमंत ने खुद पर भी हमला किया। उसने अपना गला काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने देखा कि उसकी सांसें चल रही थीं। तुरंत एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

