New Delhi 24 April, (Rns) /- तुगलपुर गांव में किराये के कमरे में सहमति संबंध में रह रहे युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर युवक का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला जबकि युवती गद्दे पर मृत मिली। बताया गया कि कुछ दिनों से दोनों में अनबन चल रही थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने गला दबाकर युवती की हत्या की फिर फंदा लगा लिया। युवती के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। देवरिया के आदर्श नगर पिंडी स्थित महल मझरिया निवासी गुड्डू पासवान उर्फ गोलू (27) कुछ माह पहले तक हैदराबाद की कंपनी में काम करते थे। आठ माह से ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में सुरेंद्र नागर के मकान में तीसरी मंजिल पर किराये पर रहकर इलेक्ट्रिशियन का अपना काम कर रहे थे।
गुड्डू के साथ देवरिया निवासी ज्योति (24) भी रहती थीं। वह पांच माह पहले ही ग्रेनो में रहने आई थीं। ज्योति बैक्सन कॉलेज के हाउसकीपिंग विभाग में काम करती थीं। दोनों के साथ रहने की जानकारी उनके परिवार वालों को नहीं थी। गुड्डू एक अप्रैल को घर से हैदराबाद जाने की बात कहकर निकले थे

