रामानुजगंज, 24 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल रामानुजगंज वन वाटिका इन दिनों नए आकर्षणों के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बनती जा रही है। यहां लंबे अंतराल के बाद वोटिंग (नौकायन) सुविधा फिर से शुरू की गई है, वहीं बच्चों के लिए आधुनिक चिल्ड्रन पार्क का भी विकास किया गया है। इन नई सुविधाओं के शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।
12 साल बाद शुरू हुई वोटिंग सुविधा
करीब 12 वर्षों के बाद वाटिका में दोबारा नौकायन शुरू होने से पर्यटकों में खासा उत्साह है। लोग प्राकृतिक वातावरण के बीच तालाब में वोटिंग का आनंद ले रहे हैं।
बच्चों के लिए आकर्षक चिल्ड्रन पार्क
परिवारों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया चिल्ड्रन पार्क बच्चों के लिए खास आकर्षण बन गया है। झूले और अन्य मनोरंजन सुविधाओं से यह स्थल परिवारों के लिए आदर्श पिकनिक स्पॉट बन गया है।
मंत्री ने किया था शुभारंभ
हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने इन दोनों सुविधाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने भविष्य में और सुविधाएं विकसित करने का आश्वासन भी दिया।
पर्यटकों की बढ़ती संख्या
वाटिका अब न केवल जिले बल्कि छत्तीसगढ़ और पड़ोसी झारखंड से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित कर रही है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं।
बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था
परिसर में प्रवेश के लिए दोपहिया और चारपहिया वाहनों हेतु शुल्क निर्धारित किया गया है। तालाब से लगभग 500 मीटर दूर पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे भीड़-भाड़ नियंत्रित हो रही है।
सुरक्षा के लिए 24 घंटे होमगार्ड जवान तैनात हैं, जिससे असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगी है।
अवैध कटाई पर नियंत्रण
कड़ी निगरानी के चलते आसपास के क्षेत्रों में अवैध जंगल कटाई पर भी काफी हद तक रोक लगी है। पहले यहां अंधाधुंध कटाई होती थी जिस पर अब कमी आता नजर आ रहा है।
वन विभाग का सतत प्रयास
रेंजर डॉ. दिलरुबा बानो के अनुसार, वन वाटिका के विकास की यह शुरुआत है। आने वाले समय में इसे और अधिक सुविधाजनक व आकर्षक बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील भी की है।
नई सुविधाओं और बेहतर प्रबंधन के चलते रामानुजगंज वन वाटिका एक आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में उभर रही है, जहां प्राकृतिक सुंदरता और आधुनिक सुविधाओं का संतुलित समावेश देखने को मिल रहा है।
0
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

