Dehradoon 24 April, (Rns) /- केदारनाथ धाम में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज किया गया है। यात्रा की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के प्रयासों के बीच, धाम क्षेत्र में जन-सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। सुलभ इंटरनेशनल के सुपरवाइजर मिंटू पाठक द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया गया है।
तहरीर के अनुसार सेक्टर केदारनाथ, हेलीपैड एवं घोड़ापड़ाव अंतर्गत स्थापित सार्वजनिक शौचालयों में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़ की गई है। केदारनाथ धाम स्थित हाट बाजार, पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे, पंजाब सिंध भवन के पास और बेस कैंप क्षेत्र में पांच दरवाजे क्षतिग्रस्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त केदारनाथ अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों में नल और सिस्टन को भी तोड़ा गया है

