बीजापुर, 27 मार्च (आरएनएस)। वर्तमान में सोशल मीडिया एवं मौखिक माध्यमों से फैल रही बच्चा चोरी एवं किडनी चोरी जैसी भ्रामक अफवाहों के संबंध में पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा क्षेत्र की जनता से आवश्यक जानकारी एवं संयम व सतर्क रहने हेतु संदेश जारी की गई ।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा बताया गया कि ऐसी अधिकांश सूचनाएं पूरी तरह निराधार एवं भ्रम फैलाने वाली होती हैं, जिनका उद्देश्य आम जनता में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न करना है। इस दौरान निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान देने हेतु समझाइश दी गई—* किसी भी अज्ञात व्यक्ति या घटना को लेकर बिना पुष्टि के अफवाह फैलाने से बचें। सोशल मीडिया (ङ्खद्धड्डह्लह्य्रश्चश्च, स्नड्डष्द्गड्ढशशद्म आदि) पर प्राप्त किसी भी संदिग्ध संदेश/वीडियो को बिना सत्यापन के आगे साझा न करें। यदि गांव या क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, स्वयं किसी प्रकार या भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने की स्थिति न बनाएं। अफवाहों के कारण कई बार निर्दोष व्यक्तियों के साथ मारपीट या अन्य अप्रिय घटनाएं हो जाती हैं, इसलिए संयम एवं सतर्कता बनाए रखें। पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसी अफवाहों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाती है, अत: केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें। आप सभी से अपील की जाती है कि वे अपने-अपने गांवों में इस संबंध जनता को जागरूक करें, ताकि क्षेत्र में शांति, आपसी विश्वास एवं कानून व्यवस्था बनी रहे । किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या शंका की स्थिति में नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम बीजापुर (07853-220155, 94791-94499) को सूचित करें ।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

