चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 27 मार्च (आरएनएस)। फरहत अली क्रिकेट क्लब ने चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में एसके साहू क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पहली जीत हासिल किए हैं। इस जीत में मो. अक़्सम अली के शानदार ( 87 रन, 77 गेंद, आठ चौके व चार छक्के ) पारी खेली।
शुक्रवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसके साहू क्रिकेट क्लब ने 32 ओवर में 207 रन ( सिद्धार्थ अग्रवाल 72, आशुतोष प्रताप 63, चंचल 31 रन, आयुष्मान 2/36, सैयद अली हैदर 1/20, रेहान वजहत 1/37, हुजैफा हाड 1/39 ) पर बनाए। जवाब में फरहत अली क्रिकेट क्लब की टीम ने 29.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 208 रन ( मो.अक़्सम अली 87, उदगम श्रीवास्तव 57, सक्षम आग्रहरी 24 नाबाद रन, सिद्धार्थ अग्रवाल 2/37 ) पर बना लिए। मैच में अजय कुमार व राहुल सिंह ने अंपायरिंग और आशीष भारतीय ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

