प्रयागराज 27 मार्च (आरएनएस)। प्रीतम नगर रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रीक्वार्टर फाइनल राउंड में खेले गए मुकाबले में यादव नाइट राइडर्स और क्रिकेट पैंथर्स के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और मैच अंत तक दिलचस्प बना रहा। सदाबहार क्लब के तत्वावधान में प्रतियोगिता प्रीतम नगर गोकुल आवास स्थित पीला पार्क में खेली जा रही है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यादव नाइट राइडर्स की टीम ने सभी विकेट खोकर 35 रन (आशुतोष सिंह 14 रन, राहुल 3 विकेट, धीरज और राजबीर दो-दो विकेट) बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट पैंथर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 रन (धीरज 19, संदीप यादव 3 विकेट व सचिन यादव 2 विकेट) बनाकर यह रोमांचक मुकाबला 6 विकेट के नुकसान पर आखिरी ओवर में अपने नाम कर क्वार्टर फाइनल में जगह हासिल बनाई।
मैच में बेहतरीन खेल दिखाने वाले धीरज (नाबाद 23 बालों पर 19 रन और 2 विकेट) को अधिवक्ता विकास वर्मा कामधेनु स्वीट जयंतीपुर के प्रोप्रराइटर ने उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
दूसरे मुकाबले में सलमान इलेवन पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 55 रन (एजाज अहमद 21 रन, सैयद अज़हर अली 12 रन, अधिराज 2 विकेट) बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स इलेवन की टीम 4 विकेट खोकर सिर्फ 29 रन (सतेंद्र यादव 14 और राजेश 2 विकेट) ही बना सकी। इस तरह सलमान इलेवन ने 26 रनों से शानदार जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। एजाज अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नरेंद्र आर्या ने दिया।
अतुल सिंह और राजेश सिंह ने मैच में अंपायरिंग, जबकि मृणाल अरोड़ा ने स्कोरिंग व लाइव एवं पियूष श्रीवास्तव और सत्यम शुक्ला ने कमेंट्री की। थर्ड अम्पायर की भूमिका दीपक सिंह ने निभाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

