प्रयागराज 27 मार्च (आरएनएस)। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि प्रयागराज के नागरिकों से निवेदन है अफवाह पर ध्यान न दें। डीजल व पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में है। गैस सिलेंडर को भी लेकर लोग भ्रम में न रहें।
श्री गुप्ता ने नागरिकों से अपील है कि संयम रखें वैश्विक समस्या है विपक्ष केवल अफवाह फ़ैलाने का काम कर रहा है फिर भी कपने देश की सरकार अपने नागरिकों के हित में कार्य कर रही है देश में नवरात्रि ईद राम नवमी सभी त्योहार मनाएं जा रहें हैं ईश्वर से प्रार्थना करें सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहें।
भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि जनता के प्रति प्रेषित संदेश में भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सरकार पर विश्वास रखें। विपक्ष इस मौके का फायदा उठाकर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होगा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों सहित डीजल पेट्रोल पंप मालिकों से भी बात की और सब ने आश्वासन दिया कि कोई किल्लत नहीं है लेकिन विपक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह वाले वीडियो इत्यादि प्रेषित करने से जनता के बीच भ्रम की स्थित उत्पन्न हुई है। जनता से अपील है कि वे किसी अफवाह में न आएं। सरकार और प्रशासन पूरी व्यवस्था में लगा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

