0 आरोपियों के कब्जे से मिला उनके खेत में कुल 686 नग गांजा का पौधा
कोंडागाँव, 27 मार्च (आरएनएस)। फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा की खेती का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबीर से सूचना मिला कि, ग्राम पावारास में 02 व्यक्तियों के मक्का के खेतों के बीच में गांजे के पौधे उगाये गये है। सूचना पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम पावारास के अभिराम यादव एवं श्रवन कुमार उईके के खेत में पहुंचकर राजस्व विभाग के अधिकारियों के उपस्थिति में खेतों की तलाशी ली गयी। तलाशी अभियान के दौरान आरोपी अभिराम यादव पिता सोमारू राम 28 वर्ष के मक्का खेत के बीच-बीच में कुल 237 नग गांजा का पौधा कुल मात्रा 14.96 किलोग्राम एवं आरोपी श्रवन कुमार उईका पिता सुधूराम 38 वर्ष निवासी पावारास के मक्का खेत के बीच-बीच में कुल 449 नग गांजा का पौधा कुल मात्र 6.40 किलोग्राम मिला।
दोनों आरोपियों से कुल 686 नग मिला पौधा-
दोनों आरोपियों से कुल 686 नग गांजा का पौधा मात्रा कुल 21 किलो 36 ग्राम मिला। जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 10 लाख रूपये है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस की धारा 20 (क) के तहत् विधिवत् कार्यवाही बाद दिनांक 27.03.2026 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

