मो. जहीर
कोलकाता 27 मार्च (आरएनएस)। रामनवमी के शुभ अवसर पर महानगर कोलकाता के खिदिरपुर इलाके में एक बार फिर भाईचारे के साथ त्यौहार को मनाया गया। खिदिरपुर उत्सव के महासचिव राजेश कुमार साव पिछले 18 सालों से शोभा यात्रा में शामिल भक्तों के लिए बिस्किट, शरबत और पानी का सेवा शिविर लगाते हैं। उक्त दृश्य इस साल दिखा। राजेश साव ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि, इस आयोजन में उनके साथ तमाम मुस्लिम भाई भी कदम मिलाकर शामिल हुए। सभी ने मिलकर शोभा यात्रा में शामिल लोगों को पानी, शरबत और बिस्किट बांट कर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

