देहरादून,27 मार्च (आरएनएस)। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने शुक्रवार को पुलिस में नए भर्ती रंगरूठों से संवाद किया। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे इन युवा पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन और कर्तव्य निष्ठ का महत्व समझाया। उन्हें प्रशिक्षण के दौरान सिखाई जाने वाली सभी बातों को पूर्ण मनोयोग और लगन के साथ आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे भविष्य में ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों का दृढ़ता और सरलता से सामना किया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

