रायपुर, 28 मार्च (आरएनएस)। गर्मी प्रारंभ होते ही अब राजधानी में आगजनी की घटनाएं बढऩे लगी है। ट्रांसपोर्ट नगर के एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंच गया है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक आग लगने का कारण और क्षति का अनुमान नहीं लगाया जा सका है।
आर शर्मा
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

