सारंगढ़-बिलाईगढ़ 28 मार्च 2026 (आरएनएस) खरीफ सीजन 2026 से पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ में किसानों को खाद की किल्लत से बचाने के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, बैठक में सहकारी समितियों को निर्देश दिया गया कि किसानों के ऋण मान का समय पर निर्धारण और स्वीकृति सुनिश्चित करें ताकि किसान पहले से खाद उठा सकें, साथ ही यह भी कहा गया कि खरीफ सीजन शुरू होने से पहले सभी गोदामों और समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक का भंडारण किया जाए ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके, उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आवंटन के अनुसार पर्याप्त स्टॉक रखें और वितरण में किसी प्रकार की कटौती न करें, कलेक्टर ने केवल रासायनिक खाद तक सीमित न रहकर नैनो डीएपी, नैनो यूरिया, बायोफर्टिलाइजर, जैविक खाद, प्राकृतिक खेती, हरी खाद और ब्लू ग्रीन एल्गी जैसे विकल्पों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया और कृषि विभाग के फील्ड अमले को निर्देशित किया कि इन विकल्पों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि मिट्टी की उर्वरता बढ़े और रासायनिक खाद पर निर्भरता कम हो, किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग ने उर्वरकों से जुड़ी शिकायत और जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर 07768-299015 जारी किया है, बैठक में एसडीएम वर्षा बंसल, उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, जिला विपणन अधिकारी शीतल भोई सहित बैंक और उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे,
यह साफ संकेत है कि इस बार प्रशासन ने खाद व्यवस्था को लेकर पहले ही मोर्चा संभाल लिया है और गड़बड़ी करने वालों के लिए कोई राहत नहीं होगी।

