रायपुर, 28 मार्च (आरएनएस)। जेसीआई रायपुर नोबेल की अध्यक्षा जेसी सुलभा पाण्डेय ने प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि एक अपै्रल को संध्या 6.30 बजे मारूति मंगलम हनुमान मंदिर गुढिय़ारी में भव्य हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुंबई के सुप्रसिद्ध सुंदरकाण्ड वाचक पं. प्रेम प्रकाश दुबे की टीम द्वारा मंदिर परिसर में अपनी टीम के द्वारा सुंदरकाण्ड का पाठ किया जाएगा। उक्त आयोजन में 4 से 5 हजार श्रद्धालु उपस्थित होंगे। जनप्रतिनिधयों को भी उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह जेसीआई का पहला आयोजन है।
संदीप शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

