रूड़की, 28 मार्च (आरएनएस)। कार रास्ते से हटाने को लेकर विवाद में एक युवक ने कार सवार युवक पर पिस्टल ने ताबड़तोड़ तीन फायर झोंक दिए। किसी तरह युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। गोली चलने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। इससे गुस्साए पर्यावरण मित्रों ने सफाई व्यवस्था ठप कर दी। पूर्व दर्जाधारी और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सफाई कार्य शुरू हो पाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। रुड़की के सिंचाई विभाग कॉलोनी निवासी गौरव कुमार शुक्रवार की देर शाम वाल्मीकि बस्ती में अपनी रिश्तेदारी में आया था। उसने रिश्तेदार के घर पर बाहर सड़क किनारे कार लगा दी। इस बीच कस्बा निवासी शिवांश कुमार अपनी कार से जा रहा था। शिवांश ने गौरव से कार रास्ते से हटाने को कहा। बताया जा रहा है कि गौरव को कार हटाने में कुछ देरी हो गई। इससे नाराज युवक ने अभद्रता कर दी और कार साइड से निकालकर चला गया।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

