रूड़की, 28 मार्च (आरएनएस)। भारतीय किसान यूनियन (कुक्का क्रांति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुक्का सिंह राजपूत ने परिवहन विभाग के अधिकारियों पर ग्रीन कार्ड और फिटनेस जांच के नाम पर उत्पीडऩ किए जाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मामले में संज्ञान लेने और सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रेस क्लब रुड़की में आयोजित प्रेस वार्ता में कुक्का सिंह राजपूत ने बताया कि यात्रा सीजन में नारसन बोर्डर पर ग्रीन कार्ड के नाम पर अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ग्रीन कार्ड के नाम पर परेशान किया जाता है। इससे प्रदेश की छवि भी प्रभावित होती है। उन्होंने ग्रीन कार्ड बनाने में पारदर्शिता बरतने और जल्द से जल्द इस कार्य को कराए जाने की मांग की है। ताकि बाहर से आने वाले मेहमानों को कोई परेशानी न हो। चारधाम यात्रा के दौरान फिटनेस के नाम पर किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। कुक्का सिंह ने चेतावनी दी कि यदि इस पर जल्द रोक नहीं लगी, तो वह मजबूरन नारसन बॉर्डर, ऋषिकेश और रोशनाबाद में धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे। इस मौके पर रजनी, सुनील पंवार सांसिया और प्रवीण धीमान आदि मौजूद रहे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

