रूड़की, 28 मार्च (आरएनएस)। इमाम साहब रोड पर विवाद के मामले में पुलिस ने पीडि़त की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिरान कलियर निवासी गुफरान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 मार्च की शाम वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान कलीम, तालिब, शाकिब, फरीद और हसीम निवासी इमाम साहब रोड, कलियर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ पहुंचे और गाली-गलौज कर उसके और भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि आरोपियों ने दुकान में रखा सामान भी फेंक दिया। पीडि़त का कहना है कि जब उसके परिजनों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके भाई अब्दुल्ला, चाचा इकराम और मां के साथ भी मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

