0 उत्साह के साथ समाज द्वारा की जा रही तैयारियां उत्कल दिवस मनाने की।
केशव सल्होत्रा
रीजनल हैड बस्तर
जगदलपुर, 29 मार्च (आरएनएस)। उत्कल समाज द्वारा आगामी एक अप्रैल को उत्कल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में शुक्रवार को रामनवमी उत्सव पर पंचपथ चौक स्थित भैरम मंदिर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल होकर पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की । विधायक किरण देव ने उत्कल समाज के पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों से भेंट मुलाकात कर आगामी कार्यक्रम के संबंध में चर्चा किया। उत्कल समाज द्वारा इस वर्ष उत्कल दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आगामी 31 अप्रैल को संध्या 5 बजे भव्य शोभायात्रा समाज भवन से निकाली जा रही है। इस वर्ष शोभायात्रा में ओडिशा से आये कलाकारों द्वारा शोभायात्रा में आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही भगवान जगन्नाथ जी की झांकी के साथ पुरी मंदिर की झांकी निकाली जायेगी। जिसके लिए उत्कल युवा प्रकोष्ठ के युवाओं द्वारा तैयारी किया जा रहा है। वहीं एक अप्रैल को उत्कल दिवस पर समाज भवन में संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा समाज के मातृशक्ति का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी समाज के अध्यक्ष राजेश दास एवं सचिव सुमित महापात्र ने दी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

