० जिला कलेक्टर कार्यालय खाद्य शाखा में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 924401112 है ।
० कलेक्टर ने आम नागरिकों से की अपील किसी भी प्रकार के अफवाह में न आए
जशपुर , 29 मार्च (आरएनएस)। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिले में किसी भी प्रकार गैस, पेट्रोल डीजल, और उर्वरक की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाह में न आए।
कलेक्टर ने शनिवार को कलेक्टोरेट में समीक्षा बैठक लेकर जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए थे।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में जशपुर जिले में किसी भी प्रकार से पेट्रोल डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। सभी आमजनों से अनुरोध है कि वह आपूर्ति को लेकर किसी भ्रमक सूचना पर ध्यान न दे, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित अवधि में गैस बुकिंग हो रही है व समय सीमा में उसका भंडारण हो रहा है । इसी प्रकार जिले के सभी पेट्रोल डीजल पंपों में नियमित सप्लाई आ रही है ।
आम उपभोक्ताओं को यदि पेट्रोल एवं डीजल एवं घरेलू गैस की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की समस्या संबंधी शिकायत हेतु राज्य स्तर पर खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 अथवा 1967 एवं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 0771-2511975 से संपर्क कर सकता है एवं इसके लिए जिला कलेक्टर कार्यालय खाद्य शाखा में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 924401112 है ।
०००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

