– एलकेजी से 11वीं तक 1200 विद्यार्थियों ने पाई सफलता, टॉपर्स को किया सम्मानित
सिरसा 29 मार्च (आरएनएस)। शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सिरसा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम रविवार को अभिभावक-अध्यापक दिवस के अवसर पर घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विनती का शब्द बोलकर किया गया। स्कूल का परिणाम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा और सभी विद्यार्थी अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुए। अभिभावकों ने बच्चों के साथ स्कूल पहुंचकर वार्षिक परीक्षा परिणाम प्राप्त किया। इस अवसर पर अभिभावक व विद्यार्थी शानदार परीक्षा परिणाम देखकर काफी खुश नजर आए। विद्यार्थियों में अगली कक्षा में जाने की खुशी साफ झलक रही थी। अच्छे अंक प्राप्त करने व अगली कक्षा में जाने की खुशी में विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य व स्टाफ का मुंह मीठा कराया और उनका आशीर्वाद लिया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन व अध्यापकों की सराहना की। स्कूल प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां ने बताया कि एलकेजी से नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा का परिणाम जारी किया गया, जिसमें लगभग 1200 विद्यार्थी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त कर स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। ओवरऑल प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधकीय कमेटी के सदस्य चरणजीत सिंह इन्सां, रिटायर्ड कर्नल नरेंद्रपाल सिंह तूर इन्सां एवं श्रीमती हिमानी इन्सां, डॉ. आर. के. चौहान इन्सां, रामकिशन बजाज इन्सां, स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां, उप-प्रधानाचार्य विपिन इन्सां व एकेडमिक कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एलकेजी में योगेश व गुडलक संयुक्त रूप से प्रथम, पार्थ गुगलानी द्वितीय तथा केविन तृतीय रहे। यूकेजी में लवमीत, प्राहिल नारंग, गुरअंश रंगा, शुभप्रीत संयुक्त रूप से प्रथम, सरमनजीत द्वितीय, युगवीर व जयमीत सिंह तृतीय रहे। पहली कक्षा में सत्यम सिंह प्रथम, अरमान ब्राच, अनिरुद्ध, कविश रहेजा, जसप्रीत इन्सां संयुक्त रूप से द्वितीय व अषमीत व शिनोए तृतीय रहे। दूसरी कक्षा में समर्थ बराड़ प्रथम, अभिराज द्वितीय, स्नेहमीत व आरूश सेतिया तृतीय रहे। तीसरी कक्षा में रहमदिल बजाज प्रथम, पीयूष बंसल द्वितीय, धैर्य तृतीय रहे। चौथी कक्षा में विशेष प्रथम, कुनाल पंकज जांगड़ा द्वितीय व हर्षित खोथतृतीय रहे। पाँचवीं कक्षा में सरगम इंसां प्रथम, सार्थक द्वितीय व लवमीत लूथरा तृतीय रहे।
छठी कक्षा में अर्पित देवांश प्रथम, आयुष द्वितीय व गुरअंश तृतीय रहे। सातवीं में गुरलीन प्रथम, आर्यन चौधरी द्वितीय व गुरअंश तृतीय रहे। आठवीं में विहान गुंबर प्रथम, देवेन चाहर द्वितीय व सेमन इन्सां
तृतीय रहे। नौवीं में नमन कुमार व सुखलीन संयुक्त रूप से प्रथम, हरलीन सिंह द्वितीय व अनमोल तृतीय रहे।
कॉमर्स संकाय में बक्शमीत प्रथम, मोहित द्वितीय व जशनप्रीत सिंह तृतीय रहे। आट्र्स संकाय में जपसाहिल सिंह सिद्धू प्रथम, आदित्य द्वितीय व पारस (स्पोट्र्स) तृतीय रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा व आशीर्वाद से हर बार की तरह इस वर्ष भी स्कूल का परिणाम शानदार रहा है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहेंगे। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें मेडल पहनाकर, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। नए सत्र से पूज्य गुरु जी के आह्वान पर आठवीं कक्षा तक स्विमिंग को अनिवार्य कर दिया गया है। इस निर्णय से अभिभावक काफी खुश नजर आ रहे हैं, क्योंकि स्विमिंग से विद्यार्थी शारीरिक रूप से फिट रहने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनेंगे। उन्होंने कहा कि देश के लिए ओलंपिक में अधिक से अधिक पदक आएं, इसके लिए भी उनके स्कूल में विभिन्न योजनाएं शुरू की जा रही हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

