सिरसा 29 मार्च (आरएनएस)। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से श्रीमती नीलम गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक नि:शुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वर्गीय नीलम गुप्ता एवं स्व. दीपक गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ट्रैफिक थाना प्रभारी सुखदेव सिंह व पूर्व पार्षद सुशील सैनी रहे, जबकि यातायात थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर हरफूल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अतिथियों ने ट्रस्ट संस्थापक भवानी शंकर साहुवाला व अन्य पदाधिकारियों के संग वाहन चालकों को हेलमेट का वितरण किया। इस पहल से लोगों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की। इस दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर विशेषजोर देते हुए कहा कि आज के समय में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी है। हेलमेट पहनना न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि यह जीवन की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक भी है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं भी हेलमेट का प्रयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। ट्रस्ट सदस्यों ने नीलम गुप्ता और दीपक गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक भवानी शंकर साहुवाला के साथ एडवोकेट गोविंद गोयल, संजय तायल, गोविंद वर्मा, संदीप गर्ग, संजय रोहतक वाले, विजय साहुवाला, पवन साहुवाला, प्रेम मोदी, डॉक्टर राजेश असीजा, रितुन साहुवाला, राजकुमार साहुवाला, महेन्द्र सैनी, नन्द लाल सुधार, दीपक मित्तल, सुशील लोहिया, लोकेश साहुवाला, सोनू डुमरा, सुशील सैनी, विक्रम सैनी व विनोद भी उपस्थित रहे ।
सिरसा, 29 मार्च। फोटो:04
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

