कोंडागांव, 29 मार्च (आरएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने रविवार सुबह मातृ एवं शिशु चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की विस्तृत जानकारी ली तथा उपस्थित नर्सिंग स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कलेक्टर ने बच्चों को समय पर स्तनपान एवं पौष्टिक आहार सुनिश्चित कराने माताओं को उचित परामर्श देने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता या समस्या होने पर तत्काल अवगत कराएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों का वजन कराकर एवं पोषण स्तर में हो रहे सुधार का अवलोकन किया।उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की पहल ‘सुपोषित जीवन अभियानÓ के तहत एनआरसी में भर्ती बच्चों के लिए विशेष डाइट की शुरूआत की गई है, जिससे उनके पोषण स्तर में प्रभावी सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

