0-शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का होगा पाठन
रायपुर, 31 मार्च (आरएनएस)। राजधानी सहित प्रदेश में दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर सुंदरकांड सामूहिक हुनमान चालीसा का पाठ एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी स्थित सालासार हनुमान मंदिर में बंबई से आए पंडित दुबे का हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसके अलावा मारूति नंदन मंदिर गुढिय़ारी में भी सुंदरकांड तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। चौबे कॉलोनी चिंताहरण हनुमान मंदिर, बुढ़ेश्वरी हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हनुमान जी में चोला चढ़ाया जाएगा तथा बुंदी का प्रसाद बांटा जाएगा। भिलाई स्थित सेक्टर 9 अस्पताल में भी भक्तों द्वारा विशेष पूजा-पाठ की जाएगी। दूधाधारी मठ स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भी विशेष पूजा पाठ किया जाएगा तथा भक्तों को भण्डारा खिलाया जाएगा।
आर. शर्मा
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

