0 शिनाख्त के लिए पुलिस ने बिछाई ‘फील्डिंग
कोरबा, 02 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आज सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। जंगल में दो युवकों के शव एक ही पेड़ पर लटके मिलने से पूरे गांव में खलबली मच गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया है।
यह वारदात जंगल के उस हिस्से में हुई जहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। शवों की हालत देखकर पुलिस कडिय़ों को जोडऩे में जुटी है। कोरबा पुलिस की स्पेशल टीमें अब वारदात स्थल से सबूत जुटाने में लगी हैं। फॉरेंसिक एक्सपट्र्स को भी मौके पर बुला लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बाल्को थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो युवकों के शव संदिग्ध हालत में पेड़ पर लटके हुए मिले। मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (पिता- राजेंद्र कंवर) और अमित माथुर (पिता- दीपक माथुर) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने जब जंगल के भीतर पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों के एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। अब गांव में डर और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

