0 लेन-देन के मामले की पुलिस ने नहीं की विस्तृत जांच, दुर्भावनापूर्वक कार्य किया
रायपुर, 02 अप्रैल (आरएनएस)। शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दुगुना करवाने का चक्कर राजधानी रायपुर सहित आसपास के जिलों में भी तेजी से पैर पसार रहा है। फर्जी शेयर होल्डर, मार्केट के बिचोलिये भोले भाले ग्रामीणों को अपने जाल में फंसाकर लूट रहे हैं। ऐसे ही एक मामले को लेकर धमतरी जिला थाना रूद्री के पूर्व सैनिक रामचन्द्र देवांगन, नागेन्द्र पटेल और हितेश प्रसाद सिंह ने प्रेसक्लब रायपुर पहुंचकर पत्रकारवार्ता में बताया कि वे भुतपूर्व सैनिक होने के नाते समाज सेवक भी हैं। रामचन्द्र देवांगन ने बताया कि वे धमतरी के जिला महामंत्री हैं, उनके कार्यकर्ता ग्राम भटगांव निवासी उमेश साहू को कोनाल साहू फर्जी शेयर होल्डर होने का झांसा देकर 40 लाख की लूट का शिकार बनाया। इस संबंध में जब वार्ताकारों ने जब उनके घर में जाकर मामले को सुलझाने की कोशिश की तो कोनाल साहू ने परिजनों के साथ वार्ताकारों के खिलाफ गंभीर धाराएं यथा आईपीसी की धारा 331 (3), 319(2), 308(4), 351(2) एवं 309(4) जैसी गंभीर धाराओं में कोनाल के कहने पर फर्जी केस बनवाकर उनके खिलाफ एफआईआर कराई जिसके चलते उन्हें 1 साल जेल में काटना पड़ा। इस संबंध में पुलिस प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है क्योंकि वार्ताकारों के अनुसार वे बिना किसी हथियार के कोनाल के घर चर्चा के लिए गए थे। जबकि उनपर फर्जी एसीबी अधिकारी का आरोप लगाया गया। इस संबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा वार्ताकारों का पक्ष अनदेखा किया गया। वार्ताकारों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री से मिलकर मामले की विस्तृत जांच की मांग करने की जानकारी देते हुए बताया कि कुल मिलाकर यह मामला क्रिप्सो करेंसी का है। जिसमें इसी तरह अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोनाल साहू द्वारा ठगी कर लोगों की मेहनत की कमाई बर्बाद की गई है। कोनाल साहू किसी का भी पैसा वापस नहीं किया है, जबकि रामचन्द्र देवांगन भारतीय सेना के 18 साल की सर्विस कर रिटायरमेंट के बाद जनसेवा कर रहे हैं। उन पर पुलिस प्रशासन द्वारा फर्जी मामला दर्ज कर उनके अनुसार अनुचित कार्य किया गया है।
एस शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

