बिसवां/सीतापुर 29 मार्च (आरएनएस)। कस्बे के गोपाल नगर बेलझरिया में ब्रह्माकुमारीज के राजयोग सेवा केंद्र आत्म अनुभूति भवन का लोकार्पण अहमदाबाद (गुजरात) की सब जोन इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चंद्रिका दीदी एवं क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर लखनऊ सब जोन इंचार्ज राजयोगिनी राधा दीदी, राजयोगिनी मंजू दीदी तथा जानकीपुरम सेवा केंद्र इंचार्ज सुमन दीदी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रिका दीदी ने संस्था के आध्यात्मिक उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केंद्र लोगों को तनाव, कलेश, डिप्रेशन जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्य अतिथि विधायक निर्मल वर्मा ने सेवा केंद्र के सफल संचालन की कामना करते हुए केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी नंदिनी बहन एवं ब्रह्माकुमारी शिप्रा बहन को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सीमा राजू जैन, शहर जिला प्रचारक विकल्प, मोहित बौद्ध सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दीं। अंत में ब्रह्माकुमारी नंदिनी बहन ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रमिला गुप्ता, राजरानी गुप्ता, नारायण अग्रवाल, निर्मला, अभिषेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

