नई दिल्ली ,30 मार्च,(आरएनएस)। निचले स्तर से उबरते हुए 128 पैसे की मजबूती के साथ 93.57 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह रिकवरी उस समय देखने को मिली जब रिजर्व बैंक ने बैंकों के लिए ओवरनाइट नेट ओपन पोजिशन की सीमा घटाकर 100 मिलियन डॉलर कर दी। ओवरनाइट नेट ओपन पोजिशन (हृह्रक्क) वह सीमा होती है, जिसके तहत बैंक एक दिन के कारोबार के बाद (यानी रातभर) विदेशी मुद्रा में कितना जोखिम लेकर बैठे रह सकते हैं।
फॉरेक्स कारोबारियों के मुताबिक, इस फैसले का सीधा असर बाजार पर पड़ा है। आमतौर पर लंबी पोजिशन रखने वाले बैंकों को अब अपनी होल्डिंग कम करनी पड़ सकती है, जिससे ऑनशोर करेंसी मार्केट में डॉलर की मांग में कमी आई और रुपये को सहारा मिला।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

