भुवनेश्वर ,30 मार्च,(आरएनएस)। ओडिशा के पुरी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सोमवार सुबह समुद्र में नहाने के दौरान दो पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा सेक्टर-14 लाइटहाउस बीच के पास हुआ, जहां अक्सर पर्यटक समुद्र का आनंद लेने पहुंचते हैं। दोनों पर्यटक समुद्र में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन लहरों के बीच फंस गए। हालांकि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत एक्टिव हो गई और दोनं को पानी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में दोनों पर्यटकों को अस्पताल लेकर गए, लेकिन उनकी मौत हो गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आया है, जहां दोनों पर्यटकों को बचाने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों पर्यटक सुबह के समय समुद्र में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान अचानक समुद्र की तेज लहर में वे फंस गए और देखते ही देखते गहरे पानी की ओर बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने जब उन्हें संघर्ष करते देखा, तो तुरंत लाइफगार्ड और फायर सर्विस टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही लाइफगार्ड और अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दोनों पर्यटकों को समुद्र से बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

