श्रावस्ती 30 मार्च। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटीÓ के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तमÓ एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में Óमिशन शक्ति फेज 5 (द्वितीय चरण)Ó के अंतर्गत जनपद श्रावस्ती में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु सघन जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं सुरक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।
इसी क्रम में Óक्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्माÓ के नेतृत्व में Óजगतजीत इंटर कॉलेज, थाना इकौनाÓ में “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रछात्राओं को कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीडऩ की स्थिति में निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रभावी उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसी क्रम में Óथाना कोतवाली भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न, महिला थाना एवं शक्ति मोबाइल टीमÓ द्वारा विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

