श्रावस्ती 30 मार्च। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम द्वारा आज दिनांक 30.03.26 को थाना हरदत्तनगर गिरन्ट का वार्षिक निरीक्षण किया गया।Ó इस दौरान उन्हें सम्मान गार्द द्वारा सलामी दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहन अवलोकन किया एवं उनके रखरखाव की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों जैसे रजिस्टर नंबर-8, अपराध रजिस्टर, फ्लाई शीट रजिस्टर, बी0पी0ओ0 रजिस्टर, शस्त्र सत्यापन रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, प्रार्थना पत्र एवं न्यायालय आर्डर बुक सहित विभिन्न अभिलेखों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। त्योहार रजिस्टर की भी विशेष रूप से जांच की गई, जिसमें बीते त्योहारों की प्रविष्टियां अंकित कर अभिलेखों के समुचित रखरखाव एवं उनमें पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। अभिलेखों के निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, सीसीटीएनएस कार्यालय,साइबर हेल्प डेस्क व Óथाना पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियो से उनके कार्यो के बारे में जानकारी लेते हुये अभिलेखो की जांच की व बृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देश दिएÓ, बंदीगृह, शस्त्रागार, मालखाना, आरक्षी बैरक एवं भोजनालय का भी बारीकी से निरीक्षण किया। थाना परिसर की स्वच्छता एवं अनुशासनात्मक व्यवस्था उच्च स्तर की पाई गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

