कुशीनगर, 30 मार्च (आरएनएस)। जनपद के हाटा कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लगभग 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर हत्या करने की घटना का खुलासा कर घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपाल बिरैचा गांव में बीते 28 मार्च को एक नाबालिग लडका उम्र लगभग 12 वर्ष के अपहरण, गायब होने के सम्बन्ध में मुकामी थाने पर मु0अ0सं0 128/2026 पंजीकृत किया गया। अपृहत बच्चे की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ने कई पुलिस टीमों का गठन किया था। जिसके क्रम में 29 मार्च को हाटा कोतवाली पुलिस टीम ने घटना का खुलासा करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त डब्लू गौड पुत्र गामा गौड निवासी गोपालपुर विरैचा वार्ड नं0 18 हनुमान नगर थाना हाटा कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर मृतक राजवीर के शव एवं अपराध, हत्या में प्रयुक्त गमछे का टुकडा व एक अदद मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिसिया पूछताछ में अभियुक्त डब्लू गौड़ पुत्र गामा गौड़ ने बताया कि मृतक बच्चे की माँ के साथ उसका प्रेम प्रसंग, अवैध संबंध चल रहा था। इस संबंध की जानकारी बच्चे को हो गई थी। बच्चा इस बात को किसी और व्यक्ति को न बता दे। इस आशंका से अभियुक्त डब्लू गौड़ ने बच्चे का अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अभियुक्त ने शव को छिपा दिया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0स0 128/2026 धारा 137(2)/ 103(1)/238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

