-खंड विकास अधिकारी पद पर चयन, रुदौली क्षेत्र का किया नाम रोशन
अयोध्या 30 मार्च (आरएनएस)। जिले के नेवरा गांव निवासी नीरज कुमार जायसवाल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने 33वीं रैंक हासिल कर खंड विकास अधिकारी के पद पर अपना चयन सुनिश्चित किया है। नीरज, वेदप्रकाश जायसवाल के पुत्र हैं। इस उपलब्धि पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने नीरज कुमार जायसवाल को बधाई दी। विधायक ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र रुदौली के अंतर्गत ग्राम नेवरा निवासी नीरज जायसवाल की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। नीरज की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन हुआ है। उनकी सफलता को निरंतर प्रयास और समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

