New Delhi 30 June (Rns) /- फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के चौथे मुकाबले में वर्जिल वान जिक की कप्तानी वाली नीदरलैंड्स टीम को अशरफ हकीमी की अगुआई वाले मोरक्को टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।एस्टाडियो स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की। राउंड ऑफ-32 के दूसरे दिन ही दो-दो मैच पेनल्टी शूटआउट में गए और फुटबॉल की दो महाशक्तियां फीफा विश्वकप से बाहर हो चुकी हैं। पराग्वे ने जर्मनी को बाहर किया और अब मोरक्को ने नीदरलैंड्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।
फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। इसके बाद 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई गोल नहीं हो सका और स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। इसके बाद नतीजा पनेल्टी शूटआउट में आया। मोरक्को ने नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से शिकस्त दी और राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। मोरक्को की मौजूदा फीफा रैंकिंग छह है, जबकि नीदरलैंड्स सातवें स्थान पर है।
मैच में क्या हुआ?
पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद दूसरे हाफ में 72वें मिनट में गाकपो ने बेहतरीन गोल दाग नीदरलैंड को 1-0 से आगे कर दिया था।
इसके बाद इंजरी टाइम में 90+1वें मिनट में मोरक्को के इसा ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। छह मिनट का इंजरी टाइम मिला था

