नई दिल्ली 30 June : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम के अंतिम एकादश में जगह देने पर अब भी मतभेद बरकरार है। एक तरफ जहां पूरा भारतीय जनमानस वैभव को आयरलैंड के विरुद्ध ही खिलाने की आवाज उठा रहा था तो वहीं टीम प्रबंधन को अब भी लगता है कि इस साल भारत को टी-20 विश्व कप में जीत दिलाने वाले ओपनर संजू सैमसन व अभिषेक शर्मा को लंबे समय तक मौका मिलना चाहिए।
भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर का भी मानना है कि सूर्यवंशी को मौका मिलना चाहिए था। टी-20 विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम आयरलैंड के विरुद्ध पहली बार टी-20 सीरीज हार गई जिस पर विश्वास करना बहुत मुश्किल काम है। यह हार भारतीय टीम के दामन में एक दाग लगाकर गई है।
भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने स्वीकार किया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि हमारी टीम दोनों मैच में हार गई। उन्होंने माना कि उनके खिलाड़ी परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में नाकाम रहे। आयरलैंड ने पहला मैच 34 रन से जीता और इसके बाद श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम को दूसरे मैच में एक रन से हराकर इतिहास रच दिया।
भारतीय टीम को अब एक जुलाई से इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। सवाल अब भी यही है कि सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में कब मौका मिलेगा? आयरलैंड से मिली दो अप्रत्याशित हार के बाद अब इसका एकमात्र स्पष्ट जवाब यही लगता है कि इसके लिए कोई तरीका निकाला जाए। दर्शक अंतरराष्ट्रीय मैच शुरू होने से कम से कम तीन घंटे पहले ही स्टेडियम के गेट पर लाइन लगाने को तैयार रहते थे। वह सब इस उम्मीद में थे कि 15 साल के इस खिलाड़ी को टीम में जगह मिलेगी

