सिरसा 30 जून (आरएनएस)। जिला नागरिक अस्पताल, सिरसा से 37 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं उत्कृष्ट सेवाएं पूर्ण कर वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक जगदीश चन्द्र सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों द्वारा उनके घर जाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। फार्मेसी ऑफिसर प्रदीप जांगू ने भावुक होते हुए कहा कि जगदीश चन्द्र ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और शांत स्वभाव के साथ स्वास्थ्य विभाग की सेवा की। उनका कार्य एवं व्यक्तित्व सभी कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
जगदीश चंद्र ने कहा कि अपने सेवा कार्यकाल के दौरान स्टाफ सदस्यों ने जो सहयोग व प्यार दिया, उसे वे कभी भुला नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में जो आया है, उसे एक न एक दिन तो रिटायर होना ही पड़ता है। स्टाफ सदस्यों के साथ बिताए गए पलों को हमेशा याद रखूंगा। इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. साहिल मेहता, डेंटल सर्जन डॉ. डॉली लूथरा, फार्मेसी ऑफिसर प्रदीप जांगू, नर्सिंग ऑफिसर मनदीप कौर, नर्सिंग ऑफिसर कुलजीत कौर उपस्थित रहे। सभी ने जगदीश चन्द्र को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीघार्यु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

